लेटेस्ट न्यूज़

उस किडनैपर की कहानी जिससे लिपटकर रोते बच्चे का वीडियो वायरल, बोला- मैं ही हूं इसका असली पिता

जयपुर में एक बच्चे का अपहरण करने वाला निलंबित हेड कॉन्स्टेबल खुद को बच्चे का पिता बता रहा है. जानें इस मामले की पूरी कहानी और पुलिस जांच का मौजूदा हाल.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

UP News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौंका दिया है. यह मामला एक बच्चे के अपहरण का है. मगर जब बच्चे को पुलिस ने किडनैपर से छुड़ाया तो एक अनोखी स्थिति सामने आई. जयपुर के सांगानेर सदर इलाके से 14 जून 2023 को 11 महीने के कुक्कु उर्फ पृथ्वी नामक बच्चे का अपहरण हुआ था. पुलिस ने इस केस में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक निलंबित हेड कॉन्स्टेबल तनुज चाहर को मथुरा से गिरफ्तार किया. लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि बच्चा अपने असली माता-पिता के बजाय किडनैपर के साथ रहने पर ज्यादा जोर देने लगा. वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.