लेटेस्ट न्यूज़

ड्राइवर ने बताया मुस्कान ने कितना नशा किया था और कितनी पी रखी थी, मेरठ मर्डर केस में नया खुलासा

Meerut Murder Case: मेरठ में सौरभ की हत्या के बाद मु्स्कान और उसका प्रेमी साहिल हिमाचल की वादियों में घूमने गए थे. यहां दोनों ने शराब पीकर पार्टी की, जिसका खुलासा कैब ड्राइवर अजब सिंह ने किया है.

ADVERTISEMENT

Meerut Murder case latest update
Muskan
social share
google news

Meerut Murder Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. हाल ही में एक कैब ड्राइवर अजब सिंह ने मुस्कान और साहिल को लेकर नई जानकारी दी है. बता दें कि सौरभ की हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों ने न सिर्फ हिमाचल की वादियों में घूमने का प्लान बनाया. बल्कि वहां जाकर होली की पार्टी भी की. ड्राइवर अजब सिंह ने बताया कि उनके रवैये से जरा भी नहीं लगा कि ये दोनों अभी-अभी एक खौफनाक वारदात को अंजाम देकर आए हैं.