UPSESSB UP TGT Exam : 13 साल बाद आया रिजल्ट, 2011 में हुई थी परीक्षा अब 34 अभ्यर्थी बने टीचर
UPSESSB UP TGT Exam Result 2011 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, एलनगंज ने माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक जीव विज्ञान 2011 भर्ती के तहत 34 अभ्यर्थियों का चयन किया है.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर.
UPSESSB UP TGT Exam Result 2011 : प्रयागराज से एक बड़ी खबर आई है कि वर्ष 2011 की जीवविज्ञान प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती के 35 अभ्यर्थियों का 13 वर्षों का लंबा इंतजार आखिर खत्म हुआ. शनिवार को 14वें वर्ष में इन अभ्यर्थियों को सफलता मिली. बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, एलनगंज ने माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक जीव विज्ञान 2011 भर्ती के तहत 34 अभ्यर्थियों का चयन किया है.