लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार को झटका, SC ने कांवड़ रूट के ढाबों पर मालिकों के नाम लिखने के फैसले पर लगाई रोक

Kanwar Yatra Nameplate Controversy : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को योगी आदित्यनाथ सरकार को बड़ झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है,

ADVERTISEMENT

UP kanwar yatra news
UP kanwar yatra news
social share
google news

Kanwar Yatra Nameplate Controversy : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को योगी आदित्यनाथ सरकार को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें कांवड़ रूट पर आने वाले होटलों और ढाबों पर उनके मालिकों के नाम लिखवाए जा रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार के अलावा उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर उनसे भी जवाब मांगा है. पिछले कुछ दिनों से यूपी पुलिस मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के तमाम हिस्सों में प्रदेश सरकार के इस निर्देश का पालन कराती नजर आ रही थी. कई होटल और ढाबा मालिकों को अपना नाम बदलना पड़ा था. योगी सरकार ने इस फैसले को पूरे प्रदेश के लिए लागू कर दिया था लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इसपर अंतरिम रोक ही लगा दिया है.