लेटेस्ट न्यूज़

मंगेश यादव का एनकाउंटर, बाकी डकैत भी गिरफ्तार, लेकिन 70 KG चांदी-2 KG गोल्ड लूट में से पुलिस ने कितना किया रिकवर

UP News : सुल्तानपुर लूट कांड के बाद ये भी सवाल उठ रहे थे कि पकड़े गए बदमाशों के पास से अब तक कितना माल रिकवर हुआ है, और वो कहां है. पुलिस ने अब रिकवर किए गए जेवरात के बारे में जानकारी दी है.

ADVERTISEMENT

sultanpur jewellery shop looted
sultanpur jewellery shop looted
social share
google news

Sultanpur Jewellery Shop Robbery Case : बुधवार को पुलिस ने सुलतानपुर के बहुचर्चित ज्वैलरी शॉप लूटकांड का खुलासा करने का दावा किया. इसमें पुलिस ने मामले में चार और आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई और साथ ही लूटे गए माल की बरामदगी की बात भी कही. इस लूटकांड के कथित आरोपी मंगेश यादव के 5 सितंबर को हुए एनकाउंटर के बाद से ही इस मामले पर जबर्दस्त सियासत हो रही थी. समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव लगातार आरोप लगा रहे थे कि पुलिस ने जाति देखकर एनकाउंटर किया है. अखिलेश यह सवाल भी उठा रहे थे कि जब एनकाउंटर हो ही गया, तो इस लूट का माल कहां है?