लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत के SP अविनाश पांडे की कहानी जिन्होंने 3 खालिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़ में पुलिस टीम को किया लीड

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्थानीय पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद उन तीन आतंकियों को मार गिराया जो गुरुदासपुर (पंजाब) में पुलिस चौकी पर बम फेंकने की घटना में संलिप्त थे. दो राज्यों की पुलिस द्वारा अंजाम दिए गए इस एनकाउंटर को पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने लीड किया.

ADVERTISEMENT

Pilibhit SP IPS Avinash Pandey Life Story
Pilibhit SP IPS Avinash Pandey Life Story
social share
google news

IPS Avinash Pandey Life Story: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्थानीय पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद उन तीन आतंकियों को मार गिराया जो गुरुदासपुर (पंजाब) में पुलिस चौकी पर बम फेंकने की घटना में संलिप्त थे. ये तीनों आतंकवादी खालिस्तानी कमांडो फोर्स (Khalistani Commando Force) नामक आतंकी संगठन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. इस मुठभेढ़ में 25 साल के गुरविंदर, 23 साल के वीरेंद्र और 18 साल के जसनप्रीत की जान गई है. आपको बता दें कि दो राज्यों की पुलिस द्वारा अंजाम दिए गए इस एनकाउंटर को पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने लीड किया. आज आप इस खबर में IPS अविनाश पांडे की कहानी जानिए.