IAS प्रेम प्रकाश मीणा: गांव-गांव घूम निपटाते हैं मामले, यूट्यूब पर लगाते हैं UPSC की क्लास
उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक आईएएस अफसर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. प्रेम प्रकाश मीणा नामक ये आईएएस अफसर चंदौली जिले के चकिया…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक आईएएस अफसर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. प्रेम प्रकाश मीणा नामक ये आईएएस अफसर चंदौली जिले के चकिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं. इन दिनों मीणा विवादित जमीनों पर सालों से किए गए अवैध कब्जों को खाली कराने और उसे पात्र व्यक्तियों के सुपुर्द कराने को लेकर देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं. आपको बता दें कि 2018 बैच के आईएएस अफसर प्रेम प्रकाश मीणा अपना एक यूट्यूब चैनल भी चला रहे हैं, जिसके तकरीबन 30,000 सब्सक्राइबर हो गए हैं. यूट्यूब के माध्यम से प्रेम प्रकाश मीणा आईएएस बनने के टिप्स भी दे रहे हैं. पिछले दिनों हुए हाथरस कांड से चर्चा में आए प्रेम प्रकाश मीणा से यूपी तक ने खास बातचीत की है. आगे जानिए प्रेम प्रकाश मीणा ने क्या-क्या बताया.