लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में रहने वाली बहन शबाना ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बताई वो बात जो कम लोगों को है पता!

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में अद्भुत वीरता दिखाकर कर्नल सोफिया देश की नई हीरो बनकर उभरी हैं. उनकी बहादुरी पर झाँसी स्थित रिश्तेदारों के घर में जश्न का माहौल है. बहन शबाना कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान को अब कड़ा सबक सिखाना चाहिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में वीरता की मिसाल पेश कर देश की हीरो बनीं कर्नल सोफिया आज हर भारतीय के दिल में एक खास जगह बना चुकी हैं. उनकी बहादुरी और पराक्रम की चर्चा देशभर में हो रही है. वहीं झांसी के भट्टागांव सदर बाजार में स्थित उनके रिश्तेदारों के घर में जश्न का माहौल है. कर्नल सोफिया की चचेरी बहन शबाना कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान को अब सबक सिखाना जरूरी है, ताकि वह दोबारा ऐसी हिमाकत न कर सके. उन्होंने कहा "आपरेशन सिंदूर जारी रखना चाहिए, पाकिस्तान को पूरा मिटा देना चाहिए. उनका यही इलाज है."