दामाद को लेकर भागने वाली सास अनीता देवी के पति ने दिखाया बड़ा दिल, बोला- मैं तो तैयार हूं
Aligarh News: अलीगढ़ में सास अनीता देवी के दामाद राहुल संग भागने के मामले में नया मोड़, पति जितेंद्र ने कहा कि वह अपनी पत्नी को एक और मौका देना चाहता है और बच्चों के लिए तलाक नहीं देगा.
ADVERTISEMENT

Aligarh News
Aligarh News: अलीगढ़ में दामाद राहुल संग भागी सास अनीता देवी के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. महिला के पति जितेंद्र ने कहा है कि वह अपनी पत्नी को एक और मौका देना चाहता है और उससे तलाक नहीं चाहता है, क्योंकि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं. जितेंद्र ने कहा है कि वह अपनी पत्नी को अपनाना चाहता है. मालूम हो कि अपनी बेटी की शादी से पहले अनीता होने वाले दामाद संग फरार हो गई थी. इसके बाद अचानक दोनों 16 अप्रेल को पुलिस के पास पहुंचे. वापस आकर अनीता ने बताया कि वह अपने पति से परेशान हो गई थी, इसलिए उसने दामाद संग भागने का फैसला लिया.