UPTak Baithak Logo

30 जून से 15 नवंबर तक वक्री रहेंगे शनिदेव, चेक करिए आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा

शनि देव 30 जून को सुबह 12:52 पर कुम्भ राशि में वक्री होंगे. वहीं इसी साल 15 नवंबर को 7:53 मिनट पर मार्गी होंगे.

ADVERTISEMENT

Shani Dev
Shani Dev
social share
Google CTA

न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव जल्द ही अपनी चाल बदलने वाले हैं. मान्यता है कि शनि देव धीमी चाल चलते हैं. हालांकि बीच-बीच में वह वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं. शनि देव 30 जून को सुबह 12:52 पर कुम्भ राशि में वक्री होंगे. वहीं इसी साल 15 नवंबर को 7:53 मिनट पर मार्गी होंगे. बता दें कि शनिदेव जी कर्म और सेवा का कारक होते हैं, यानि इसका सीधा संबंध आपकी नौकरी और व्यवसाय से होता है. इसी वजह से शनिदेव की चाल का असर आपकी नौकरी व व्यवसाय में सफलता और उतार-चढ़ाव को दर्शाता है. इसे लेकर श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री ने शनि देव के वक्री होने पर किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे लेकर यूपी Tak से बातचीत की है.