लेटेस्ट न्यूज़

संभल में बावड़ी की खुदाई के बीच तोड़ा गया शान का मकान, महिलाएं फफक-फफक कर रोती रहीं! कहां जाएंगे ये लोग?

Sambhal News: चंदौसी में राजा की बावड़ी पर बना मकान तोड़ा गया, परिवार बेसहारा. क्या प्रॉपर्टी डीलर पर भी होगी कार्रवाई?

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sambhal News: संभल जिले के चंदौसी स्थित मोहल्ला लक्षमण गंज में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब राजा की बावड़ी की खुदाई के दौरान उसके ऊपर बने मकान को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई. इस मकान में रहने वाले शान और उनके परिवार ने अपनी आंखों के सामने घर को टूटे हुए देखा. इस कार्रवाई के वक्त घर की महिलाएं फफक-फफक कर रोतीं रहीं. शान ने बताया कि उनके पिता ने यह प्लॉट प्रॉपर्टी डीलर आहूजा से खरीदा था. उन्हें यह नहीं बताया गया था कि इस जमीन के नीचे ऐतिहासिक बावड़ी है.