लेटेस्ट न्यूज़

स्क्रैप वाला हरीश और अनुराग... बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस ने यूपी से इन दोनों को भी उठाया

Baba Siddique murder case: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Baba Siddique murder case: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है. मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से दो लोगों को हिरासत में लिया है. मुबंई पुलिस ने बहराइच से जिन दो युवकों को हिरासत में लिया है उनमें से एक नाम हरिश है, जो पुणे में कबाड़ की दुकान चलाता है. जानकारी के मुताबिक हरिश ने बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल बहराइच के ही शिवप्रसाद और धर्मराज गौतम को कुछ ही दिन पहले नया मोबाइल खरीद कर दिया था.