राजीव प्रताप रूडी से कॉन्सटिट्यूशन क्लब का चुनाव हार गए संजीव बलियान, 680 से ज्यादा वोट पड़े, इतना रहा हार-जीत का अंतर
दिल्ली के कॉन्सटिट्यूशन क्लब के सचिव (प्रशासन) पद के चुनाव में राजीव प्रताप रूडी ने पश्चिमी यूपी के जाट नेता संजीव बलियान को शिकस्त दे दी है. पूरे देश में 'बीजेपी बनाम बीजेपी' के मुकाबले के तौर पर देखे गए इस चुनाव की पूरी कहानी यहां जान लीजिए.
ADVERTISEMENT

Rajiv Pratap Rudy Vs Sanjeev Baliyan in Constitution Club election.
देश की राजधानी दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में से एक कॉन्सटिट्यूशन क्लब में मंगलवार को एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. 'बीजेपी बनाम बीजेपी' के इस मुकाबले में वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्सटिट्यूशन क्लब में अपनी 25 सालों की बादशाहत बरकरार रखने में सफलता हासिल की. रूडी ने पश्चिमी यूपी के दिग्गज और अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद जाट नेता संजीव बलियान को क्लब के सचिव (प्रशासन) के पद पर हुए चुनाव में शिकस्त दे दी. खास बात यह रही है कि इस चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी जैसे तमाम दलों के सांसदों और इस क्लब के सदस्यों ने इस चुनाव में हिस्सा लिया.
