सामजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका, घोसी MLA दारा सिंह चौहान ने विधायकी से दिया इस्तीफा
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सपा से विधायक दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) ने शनिवार को…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सपा से विधायक दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) ने शनिवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को भेजे गए पत्र में उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की. बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान एक बार फिर भाजपा में शामिल हो सकते हैं. अटकले लगाई जा रही हैं कि वो बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

