जय बजरंग बली, मैं तो जवान ही…गदा पकड़ने को लेकर हुई शिकायत तो संभल CO अनुज चौधरी ने साफ-साफ ये कह दिया
UP News: संभल सीओ अनुज चौधरी हाथ में गला उठाने को लेकर चर्चाओं में हैं. उनके खिलाफ डीजीपी से शिकायत की गई है और पुलिस अधिकारी मामले को लेकर एक्टिव हो चुके हैं. इसी बीच अनुज चौधरी का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है. इसमें उन्होंने साफ-साफ शब्दों में संदेश दे दिया है.
ADVERTISEMENT

Sambhal, Sambhal CO Anuj Chaudhary, Anuj Chaudhary, CO Anuj Chaudhary, Sambhal Police, Sambhal News, UP news
UP News: संभल सीओ अनुज चौधरी हाथ में गदा उठाने को लेकर चर्चाओं में हैं. दरअसल रथयात्रा के दौरान अनुज चौधरी ने पुलिस वर्दी में गदा हाथ में ले ली और रथयात्रा के आगे-आगे चलते रहे. अब इसी को लेकर पूर्व आईपीएस और जन अधिकारी सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिखकर अनुज चौधरी की शिकायत कर दी और इसे वर्दी नियमों का उल्लंघन बता दिया.
