लेटेस्ट न्यूज़

तालाब में डांस, खूब मस्ती…संभल के CO अनुज चौधरी का पोस्ट होली Video खूब वायरल

UP News: संभल में शांति के साथ होली और जुमे की नमाज अदा होने के बाद आज संभल पुलिस होली खेल रही है. संभल सीओ अनुज चौधरी का इस दौरान अलग ही अंदाज देखने को मिला है.

ADVERTISEMENT

Sambhal CO Anuj Chaudhary, CO Anuj Chaudhary, Anuj Chaudhary, Sambhal, Sambhal Police, UP News, संभल, सीओ अनुज चौधरी, यूपी न्यूज
Sambhal CO Anuj Chaudhary
social share
google news

UP News: संभल में शांति के साथ होली खेली गई और जुमे की नमाज भी अदा की गई. भारी पुलिस फोर्स के बीच संभल में त्यौहार शांति के साथ मनाया गया और किसी भी प्रकार के विवाद की कोई भी घटना सामने नहीं आई. संभल के दबंग सीओ अनुज चौधरी भी होली वाले दिन पुलिस फोर्स के साथ मैदान में डटे रहे और शहर पर पैनी नजर रखते रहे. पहले संभल हिंसा और फिर होली-जुमे को लेकर दिए बयान के बाद अनुज चौधरी खासा चर्चाओं में थे और लोग उनसे समर्थन और विरोध में खड़े हो गए थे.