लेटेस्ट न्यूज़

RO-ARO एग्जाम: महज 411 सीटों के लिए करीब 10 लाख बच्चे! परीक्षा से जुड़ा पूरा विवाद समझिए

RO-ARO एग्जाम: यूपी लोक सेवा आयोग के बाहर छात्रों का प्रदर्शन जारी, 'वन डे-वन शिफ्ट' परीक्षा और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के खिलाफ उठाई आवाज. आयोग ने सफाई देते हुए छात्रों से गुमराह न होने की अपील की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर आरो-एआरओ और पीसीएस एग्जाम के प्रतियोगी छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. सैकड़ों छात्र 'वन डे-वन शिफ्ट' में परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर डंटे हुए हैं. इसके साथ ही वे नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का भी विरोध कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि आयोग द्वारा परीक्षा प्रणाली में किए जा रहे बदलाव से उनकी मेहनत और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.