लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के होटल रमाडा में 4 दिसंबर को होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, PM मोदी, योगी-अखिलेश से लेकर शाहरुख खान तक VVIP मेहमानों को न्योता

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. लखनऊ में होने वाले इस शाही समारोह में पीएम मोदी, योगी, राहुल गांधी और शाहरुख खान समेत किन दिग्गजों को न्योता मिला है, जानिए पूरी गेस्ट लिस्ट.

ADVERTISEMENT

Rinku singh and Priya saroj Wedding guest list
Rinku singh and Priya saroj Wedding guest list
social share
Google CTA

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 4 दिसंबर को लखनऊ स्थित होटल रमाडा में दोनों सात फेरे लेंगे.  इस ग्रैंड वेडिंग में राजनीति, क्रिकेट और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों समेत देश भर से करीब दो हजार मेहमान शामिल होंगे. शादी की पारंपरिक रस्मों का आगाज 3 दिसंबर से ही हो जाएगा जिसके लिए दोनों परिवार एक दिन पहले ही वेन्यू पर पहुंच जाएंगे और होटल रमाडा में ही मेहंदी, पूजा व अन्य रस्में निभाई जाएंगी.

VVIP गेस्ट लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम

इस हाई-प्रोफाइल शादी में शिरकत करने के लिए देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है.

भाजपा और एनडीए के दिग्गज: क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खास न्योता भेजा गया है. इसके अलावा प्रिया सरोज और उनके पिता तूफानी सरोज की तरफ से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, किंजरापु राम मोहन नायडू और कमलेश पासवान सहित करीब एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है.

सपा और कांग्रेस नेतृत्व: प्रिया सरोज ने प्रियंका गांधी के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक अपना निमंत्रण पहुंचाया है. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ सपरिवार समारोह में शामिल होने की पूरी संभावना है. कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला तथा करीब 90 सांसदों व विधायकों को भी न्योता दिया गया है.

शाहरुख खान और टीम इंडिया के सितारे बढ़ाएंगे रौनक

सियासी दिग्गजों के साथ ही क्रिकेट और बॉलीवुड के सितारों का भी जमावड़ा लगेगा. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को शादी का निमंत्रण भेजा गया है. साथ ही 3 दिसंबर से ही रिंकू सिंह के साथी खिलाड़ियों का लखनऊ पहुंचना शुरू हो जाएगा.

गेस्ट लिस्ट में सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह और पीयूष चावला जैसे चर्चित क्रिकेटर शामिल हैं. इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री से सिंगर समर सिंह समेत कई अन्य कलाकार भी इस जश्न में शिरकत करेंगे.

खास होगा प्रिया सरोज का ब्राइडल लुक और मेन्यू

दुल्हन बनने जा रहीं सांसद प्रिया सरोज के वेडिंग आउटफिट और ज्वेलरी को बेहद खास अंदाज में तैयार किया गया है. उन्होंने नई दिल्ली और लखनऊ से अपने परिधानों का कलेक्शन तैयार करवाया है जिसमें वाराणसी की मशहूर बनारसी साड़ियां भी शामिल हैं.

लोकल टच के साथ ब्राइडल ज्वेलरी: जयमाल के समय प्रिया अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिंडरा के लोकल मार्केट की ज्वेलरी पहनेंगी जिसे उनके लहंगे के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कॉम्बिनेशन में स्टाइल किया जाएगा. इसके अतिरिक्त दिल्ली के पीसी ज्वैलर्स और बनारस के मोहम्मद जुबैर से भी गहनों की खरीदारी की गई है.

पूरी तरह शाकाहारी शाही मेन्यू: मेहमानों की आवभगत के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं. शादी का पूरा मेन्यू शुद्ध शाकाहारी रखा गया है जिसमें वेलकम सूप से लेकर विविध लजीज व्यंजन और खास डेजर्ट परोसे जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 2027 में भाजपा का सीएम चेहरा कौन होगा? केशव मौर्य के बाद योगी आदित्यनाथ ने दिया ये जवाब