Real story of Inspector Avinash: जब एनकाउंटर के बाद भी ‘जिंदा’ हो गया था मुन्ना बजरंगी
Inspector Avinash: उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित एक वेब सीरीज बनी है, जिसका नाम ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ है. इस…
ADVERTISEMENT

जब एनकाउंटर के बाद भी 'जिंदा' हो गया था मुन्ना बजरंगी
Inspector Avinash: उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित एक वेब सीरीज बनी है, जिसका नाम ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ है. इस वेब सीरीज में अविनाश मिश्रा का रोल मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं. वहीं, इस बीच यूपी तक से खास बातचीत में अविनाश मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस बात की काफी खुशी है कि वेब सीरीज में उनका रोल रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं, क्योंकि इसके लिए वह उनकी पहली चॉइस थे. बातचीत में अविनाश मिश्रा ने यूपी के खूंखार गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी से जुड़ा एक रोचक किस्सा सुनाया, जिसे आपको जानना चाहिए.