UPTak Baithak Logo

रामपुर: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

रामपुर जिले में एंटी करप्शन की टीम ने एक चौकी प्रभारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एंटी करप्शन की टीम ने एक चौकी प्रभारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. चौकी इंचार्ज एक मामले की विवेचना में पीड़ित व्यक्ति से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर पीड़ित मुकदमा वादी अकरम नाम के व्यक्ति ने इसकी शिकायत मुरादाबाद एंटी करप्शन से की. उसके बाद अकरम ने चौकी इंचार्ज को 10 हजार रुपये की रिश्वत देने पहुंचा.