लेटेस्ट न्यूज़

ससुर के साथ घूंघट में कोर्ट पहुंचीं बहू भानवी सिंह और उधर बढ़ गई राजा भैया की मुसीबत

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह लगातार सुर्खियों बने हुए हैं. दरअसल, राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट में अर्जी लगाई है, जिसपर लगातार सुनवाई चल रही है

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह लगातार सुर्खियों बने हुए हैं. दरअसल, राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट में अर्जी लगाई है, जिसपर लगातार सुनवाई चल रही है. वहीं, इस बीच मामले में मंगलवार 18 अक्तूबर को भी सुनवाई हुई. सुनवाई के लिए भानवी सिंह अपने ससुर राजा उदय प्रताप सिंह के साथ कोर्ट पहुंची थीं. इस दौरान भानवी देवी जब मीडिया के सामने आईं तब उन्होंने घूंघट ओढ़ रखा था, जिसकी काफी चर्चा भी हुई.