लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया को पसंद हैं कौन-कौनसे महंगे ब्रैंड्स? पत्नी भानवी सिंह ने खोले बाहुबली नेता के ‘राज’

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक मामले को लेकर सुर्खियों में बन हुए हैं. इस बीच फैमिली कोर्ट दाखिल अर्जी में भानवी सिंह ने राजा भैया की लग्जरी लाइफस्टाइल का उल्लेख करते हुए बताया कि वह महंगे ब्रैंड्स के सूटकेस, महंगे परफ्यूम, फुटवियर के शौकीन हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक मामले को लेकर सुर्खियों में बन हुए हैं. मंगलवार, 17 अक्तूबर को भानवी सिंह अपने ससुर राजा उदय प्रताप सिंह के साथ तलाक मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट पहुंचीं. भानवी सिंह ने दिल्ली की फैमिली कोर्ट में गुजारा भत्ता के लिए अर्जी दाखिल की. बता दें कि भानवी सिंह की तरफ से राजा भैया से 10 लाख रुपये महीने गुजारा भत्ता के तौर पर डिमांड की गई है.