मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए रेलवे की खास तैयारी, विंध्याचल स्टेशन पर श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं
चैत्र नवरात्रि के मौके पर रेलवे द्वारा कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के अस्थाई स्टॉपेज विंध्याचल स्टेशन पर दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.
ADVERTISEMENT

Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व नजदीक है और इस बार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. देशभर से मां के भक्त इस नवरात्रि में दर्शन के लिए विंध्याचल पहुंचते हैं. इस भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं. कई प्रमुख ट्रेनों को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है, जो सामान्य दिनों में यहां नहीं रुकतीं. साथ ही स्टेशन पर यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है.