गाजियाबाद में CJP कार्यकर्ता के घर पर पथराव के दावों पर उठे सवाल, सोसायटी के लोग बोले- 'नहीं हुई ऐसी घटना'
गाजियाबाद की विक्रम एंक्लेव में CJP प्रोटेस्ट की एक कार्यकर्ता के घर पथराव का दावा किया गया. पुलिस ने घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है, जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

सोसायटी के लोगों ने जताई नाराजगी
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित विक्रम एंक्लेव सोसायटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की एक कार्यकर्ता के घर पर शनिवार रात पथराव के दावे के बाद से मामला गरमाया हुआ है. CJP कार्यकर्ता ने रात लगभग 10:48 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके घर का घेराव किया और ईंट-पत्थर चलाए. हालांकि, पुलिस की जांच में फिलहाल इस पथराव की घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

