लेटेस्ट न्यूज़

UP में पुलिसकर्मियों को 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सिर्फ विशेष परिस्थिति में मिलेगी छुट्टी, जानें वजह

उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध के यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Police News: उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध में यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी किया. आपको बता दें कि अक्टूबर और नवंबर महीने में कई अहम त्योहार हैं, जिनके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. डीजीपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए और अतिआवश्यक होने पर ही छुट्टी मंजूर की जाए.