पुलिस 20 गोली मारती है लेकिन 1 लिखवाती है, एसपी और सीओ...शामली में डॉ दीपक चौधरी के बयान से बवाल, फिर खुद दी ये गजब सफाई
UP News: शामली के सीएचसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ दीपक कुमार के एक बयान से शामली पुलिस में हड़कंप मच गया. उन्होंने गुस्से में आकर पुलिस के एनकाउंटर पर ही सवाल उठा दिए.
ADVERTISEMENT

Shamli news
UP News: शामली के सीएचसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ दीपक चौधरी के एक बयान से शामली पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. डॉ दीपक कुमार ने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कह दिया कि पुलिस मारती 20 गोली है, लेकिन रिपोर्ट में लिखवाती 1 ही गोली है. डॉक्टर के इस बयान से ऐसा रायता फैला की बाद में खुद डॉक्टर को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी. इस दौरान डॉक्टर ने खुद के दिमागी तनाव का हवाला दिया और कहा कि उनका बयान फेक है.