पीएम मोदी कल दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं. सीएम योगी भी वाराणसी पहुंच चुके हैं. यह बनारस से चलकर बांग्लादेश के ढाका से होते हुए डिब्रूगढ़ तक जाएगा. इस क्रूज़ में 18 कमरे हैं. जिसमें 36 लोग सफर कर सकते हैं. इस क्रूज़ में स्पा है, जिम है, लाइब्रेरी है और सन बाथ के लिये रूफटॉप की व्यवस्था है. 31 यात्रियों को एक फाइव स्टार होटल से ज्यादा गंगा विलास क्रूज में सुख सुविधाएं मिलेंगी. गंगा विलास क्रूज 51 दिनों की यात्रा में उत्तर प्रदेश, बिहार, बांग्लादेश और असम को पार करेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर