UPTak Baithak Logo

PM Kisan Installment : बैंक खाते में जाने वाली है PM किसान निधि की 17वीं किस्त, इसे पाने के लिए करना होगा ये काम

PM Kisan 17th Installment 2024 : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किया है.

ADVERTISEMENT

PM Kisan Samman Nidhi 17th installment
PM Kisan Samman Nidhi 17th installment
social share
google news

PM Kisan 17th Installment 2024 : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किया है. इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और उनमें लगभग 20,000 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे. आपको बता दें कि किसान सम्मान निधि की आखिरी यानी 16वीं किस्त इस साल 28 फरवरी को किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी. फिर चुनावों की अधिसूचना जारी हो गई और किसानों को अपनी 17वीं किस्त का इंतजार था. अब उनके इंतजार की ये घड़ियां समाप्त होने वाली हैं. लेकिन इस बार किसान निधि खाते में बिना किसी परेशानी के आए इसके लिए एक काम और जरूरी है.