लखनऊ से फ्लाइट में करें द्वारका-सोमनाथ की यात्रा...IRCTC के 7 दिनों के टूर पैकैज में आएगा इतना खर्च
लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने गुजरात घूमने के लिए एक शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है.
ADVERTISEMENT

lucknow to Gujarat tour package
लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने गुजरात घूमने के लिए एक शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज का नाम है 'खुशबू गुजरात की.' यह पैकेज 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें गुजरात के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को कवर किया जाएगा. आईआरसीटीसी का यह हवाई टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है. इस पैकेज में पर्यटकों को लखनऊ से राजकोट तक हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी.