लेटेस्ट न्यूज़

वो 16 साल से BJP संग जुड़ा था, घर लौटा तो बोल भी नहीं पा रहा था... पुलिस लाठीचार्ज के बाद मरे सीताराम उपाध्याय के पिता का दर्द देखिए

Ghazipur Lathicharge: गाजीपुर में कथित पुलिस लाठीचार्ज में हुई भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय (35) की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. खबर में आगे जानिए मामले में मृतक के पिता ने क्या-क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Ghazipur News
Ghazipur News
social share
google news

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कथित पुलिस लाठीचार्ज में हुई भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय (35) की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. इस मामले में अब राजनीति तेज हो गई है. विपक्षी सपा और कांग्रेस अब इस मामले में योगी सरकार को घेरने में जुट गए हैं. इस बीच यूपी Tak ने भाजपा के मृतक कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय के पिता गिरिजा उपाध्याय से बातचीत कर मामले की जानकारी ली है. वहीं, आपको यह भी बता दें कि इस मामले में गाजीपुर के एसपी इरज राजा ने एक्शन लेते हुए 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 6 को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.