लेटेस्ट न्यूज़

काठमांडू के हयात होटल को जब फूंका गया तो उसमें पत्नी के साथ थे गाजियाबाद के रामवीर, चौथी मंजिल से दोनों कूदे पर...

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नंदग्राम की रहने वाली 55 वर्षीय राजेश गोला की नेपाल में एक होटल में आग लगने के बाद जान बचाने की कोशिश में मौत हो गई है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad news
Ghaziabad news
social share
google news

Ghaziabad News: नेपाल की राजधानी काठमांडू में भड़की हिंसा ने गाजियाबाद के एक परिवार को हमेशा के लिए दुख दे दिया है. गाजियाबाद के नंदग्राम की रहने वाली 55 वर्षीय राजेश गोला की नेपाल में एक होटल में आग लगने के बाद जान बचाने की कोशिश में मौत हो गई है. उनके पति रामवीर सिंह गोला भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. भारतीय दूतावास की मदद से महिला का शव नेपाल से भारत लाया गया और उसे महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर परिजनों को सौंप दिया गया.