ज्योति मौर्य मामला : मनीष दुबे पर कार्रवाई को लेकर बड़ा अपडेट, शासन को फारेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
Uttar Pradesh News: PCS अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya Case) इन दिनों बरेली में तैनात है और आजकल हर कोई इनके बारे में ही बात…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: PCS अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya Case) इन दिनों बरेली में तैनात है और आजकल हर कोई इनके बारे में ही बात कर रहा है. प्रयागराज में ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच तलाक के केस की सुनवाई चल रही है. ज्योति मौर्या के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए जिला होमगार्ड्स कमांडेंट मनीष दुबे पर निलंबन की तलवार लटक रही है. इस प्रकरण के सामने आने के बाद मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था. इस मामले में पूछताछ के बाद विभाग ने मनीष दुबे को दोषी पाया था और सस्पेंड करने की सिफारिश की गई थी.