कादिर को पकड़ने में जिस कॉन्स्टेबल सौरभ को लगी गोली, उनके परिवार के लिए नोएडा पुलिस ने जुटा लिए 7516000 रुपये
UP News: शहीद कॉन्स्टेबल सौरभ शामली के रहने वाले थे. बदमाश कादिर के साथी बदमाशों ने उनके सिर पर गोलियां मारी, जिससे उनकी मौत हो गई. सिपाही की मौत ने हड़कंप मचा कर रख दिया है. अब अपने मृतक साथी के लिए नोएडा पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: नोएडा पुलिस के कॉन्स्टेबल सौरभ कुमार की मौत से उनके साथी पुलिसकर्मी गमगीन हैं. 5 साल पहले जिस युवती को सौरभ शादी करके अपनी पत्नी बनाकर लाए थे, उसका रोते-रोते बुरा हाल है. उसे यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि कुछ बदमाशों ने उसके पति को उससे हमेशा के लिए छीन लिया. बुजुर्ग माता-पिता भी बेहाल हैं. उन्होंने जिस बेटे को वर्दी पहनाकर पुलिस में भेजा था, अब उनका वह बेटा ताबूत में लेटकर घर में आ रहा है.