लेटेस्ट न्यूज़

Noida Forecast: भीषण गर्मी के बीच पलटा नोएडा का मौसम, अब कभी भी हो सकती है बारिश

IMD ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि नोएडा में आज यानी एक जून को बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, नोएडा में आज तेज हवाओं के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida Weather News: भीषण गर्मी का सितम झेल रहे गौतमबुद्ध नगर के नोएडा वासियों के लिए एक सुखद खबर सामने आई है. आपको बता दें कि एक जून की सुबह है यहां पर चिलचिलाते धूप का कहर था. महार दोपहर बाद मौसम अचानक पलटा और अब बारिश की पूरी संभावना बन गई है. दूसरी तरफ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी आज नोएडा में बारिश होने का अनुमान लगाया है.