लेटेस्ट न्यूज़

2070 तक नेट जीरो लक्ष्य बिना जन सहयोग संभव नहीं...जैव विविधता दिवस पर CM योगी ने कहीं ये सब बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैव विविधता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया. उन्होंने वैदिक परंपरा और आधुनिक प्रयासों को जोड़ा.

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (File)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (File)
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के लिए समूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया है. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने इस साल की थीम "प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास" के महत्व को रेखांकित किया.