समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर आज पंचत्तव में विलीन हो जाएगा. मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई के मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा है. रथ पर अखिलेश यादव के साथ पूरा यादव परिवार एक साथ दिख रहा है. इस दौरान लोगों का हुजुम उमड़ते दिखा. भारी संख्या में लोग रथ के आसपास दिखाई दिए. बता दें कि मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा. सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह का निधन हो गया था. नेता जी के अंतिम यात्रा के दौरान धर्मेन्द्र यादव काफी भावुक दिखे. यहां पढ़े ऐसी ही खबर