मुख्तारवादी... बाहुबली मुख्तार अंसारी के साथ अपने संबंधों पर ये सब क्या बोल गए ओम प्रकाश राजभर!
उत्तर प्रदेश के प्रमुख ओबीसी नेता और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी Tak के एक पॉडकास्ट में यूपी के बाहुबलियों पर खुलकर बात की है.
ADVERTISEMENT

OP Rajbhar
उत्तर प्रदेश के प्रमुख ओबीसी नेता और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी Tak के एक पॉडकास्ट में यूपी के बाहुबलियों पर खुलकर बात की है. राजभर ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से अपने पुराने संबंधों को स्वीकार करते हुए साफ कहा है कि उनके मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह जैसे पूर्वांचल के कद्दावर बाहुबलियों से अच्छे संबंध रहे हैं. राजभर ने कहा कि राजनीति में वोट महत्वपूर्ण होता है और विभिन्न चुनावों जैसे प्रमुखी, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधानसभा या संसदीय चुनाव के लिए सभी पक्षों से संपर्क रहता है क्योंकि "वोट वाले नेता को सलाम करना ही पड़ता है". राजभर का यह बयान मऊ सदर विधानसभा सीट के संदर्भ में आया है, जहां मुख्तार अंसारी का परिवार लंबे समय से प्रभाव रखता रहा है.
