फर्रुखाबाद सांसद की बहन पर उसके ससुर ने लाठियों से किया हमला! नहाते समय वीडियो बनाने का भी आरोप, पूरा मामला जानिए
Farrukhabad MP Sister Attacked: फर्रुखाबाद के बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना राजपूत के साथ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का चौंकाऊ मामला सामने आया है. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Farrukhabad News
Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में फर्रुखाबाद के बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना राजपूत के साथ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का चौंकाऊ मामला सामने आया है. सांसद की बहन के साथ कथित घरेलू हिंसा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रीना के ससुर उन्हें लाठियों से पीट रहे हैं.