यूपी की सुर्खियां: एक शख्स 6 नौकरी के चक्कर में फंसे अखिलेश, 'बाबा वाला सिनेमा' और डिजिटल अरेस्ट में पूर्व IAS
यूपी में लैब टेक्नीशियन का पकड़ा गया फर्जीवाड़ा. सीएम योगी की बायोपिक 'अजय' का वायरल ट्रेलर और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से हुई डिजिटल ठगी की पूरी कहानी. जानें आज की सबसे बड़ी खबरें.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath & Akhilesh Yadav
UP News: यूपी Tak के 'Surkhiyan' शो में आइए आज हम आपको सूबे की उन खबरों सी रूबरू कराते हैं जिनकी खूब चर्चा है. आज की सबसे बड़ी खबरों में एक शख्स का छह जगहों पर नौकरी करने का चौंकाने वाला मामला शामिल है. यह फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद जहां सपा चीफ अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला, वहीं जांच में पता चला कि यह मामला उन्हीं के कार्यकाल का है. इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म 'अजय' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. अंत में हम बात करेंगे एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की जो डिजिटल ठगी का शिकार हुए हैं और उनसे 1 लाख रुपये ठग लिए गए. नीचे खबर में विस्तार से सभी मामलों को जानिए.