लेटेस्ट न्यूज़

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को लेकर भड़के मुकुंदानंद ने अब रामभद्राचार्य को लेकर ये सब कह दिया

Mukundanand Brahmachari Interview:पॉक्सो एक्ट में नामजद शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने यूपी तक को दिए इंटरव्यू में आरोपों को फर्जी बताया. उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य और योगी सरकार पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि गौ रक्षा आंदोलन को दबाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Mukundanand Brahmachari Interview: प्रयागराज के झूंसी थाने में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर ने पूरे देश में हलचल मचा दी है. इस मामले में दूसरे मुख्य आरोपी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने पहली बार सामने आकर इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. मुकुंदानंद का दावा है कि शिकायतकर्ता एक हिस्ट्रीशीटर है और यह पूरी कार्रवाई स्वामी रामभद्राचार्य के इशारे पर शंकराचार्य के 'गौ रक्षा आंदोलन' को कुचलने के लिए की जा रही है.