मैं खुद का श्राद्ध और पिंडदान कर चुका, मुझे डर नहीं... शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का फाइनल ऐलान! मेडिकल रिपोर्ट पर ये बोले
UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मेडिकल रिपोर्ट, कोर्ट में लगाई याचिका और मठ में स्विमिंग पूल-शीशमहल के आरोपों को लेकर जवाब दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: यौन शोषण के आरोप में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. पीड़ित बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि होने के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि वह खुद का श्राद्ध और पिंडदान कर चुके हैं. ऐसे में उन्हें डर नहीं है. जांच रिपोर्ट को लेकर भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती है. ये रिपोर्ट पुलिस के माध्यम से ही सामने आती है.
