डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ ED ने की बड़ी कार्रवाई, अब तो संपत्तियां के साथ बैंक खाते भी हुए सीज
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बूरी तरह से कानूनी शिकंजे में फंस चुका है. इसी बीच मुख्तार के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ये कार्रवाई गाजीपुर और मऊ जिले में की गई है.
ADVERTISEMENT

डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ ED ने की बड़ी कार्रवाई, अब तो संपत्तियां के साथ बैंक खाते भी हुए सीज
Ghazipur News: डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मुख्तार अंसारी की लाखों की जमीन और बैंक खातों को सीज कर दिया है. ये कार्रवाई गाजीपुर समेत मऊ जिले में मुख्तार अंसारी के खिलाफ की गई है. बताया जा रहा है कि जिन संपत्तियों के खिलाफ ये कार्रवाई हुई है, उनमें से कुछ संपत्तियां मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी के नाम पर भी थी.