UPTak Baithak Logo

मुख्तार अंसारी की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गैंगेस्टर एक्ट मामले में मुख्य गवाह ने दी गवाही

पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बाराबंकी के एमपी-एमएलए कोर्ट में बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उनके गुर्गों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बाराबंकी के एमपी-एमएलए कोर्ट में बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उनके गुर्गों की बुधवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में पेशी हुई. कोर्ट ट्रायल में मुख्य गवाह और वादी मुकदमा इंस्पेक्टर सुरेश पांडे की गवाही हुई. गवाही के दौरान मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरी कार्यवाही पर खुद नजर रखे हुए था और अपने वकीलों से सलाह-मशविरा कर मुख्य गवाह को जिरह में घेरने की कोशिश करता रहा.