लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी के भाई का रो-रोकर बुरा हाल, कहा- जो शुबहा था, वही सच हुआ

बांदा मेडिकल कॉलेज के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पांच बार के विधायक मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो चुकी है. बांदा मेडिकल कॉलेज के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पांच बार के विधायक मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई, जबकि परिजन जहर देने की बात कह रहे हैं. वहीं मुख्तार अंसारी की मौत बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. मुख्तार के भाई और समाजवादी पार्टी के नेता सिबगतुल्लाह अंसारी ने साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मुख़्तार की मौत पर कहा कि साज़िश हुई है.