कहानी माफिया मुख्तार अंसारी की, जिनके दादा स्वतंत्रा सेनानी और नाना फौज में ब्रिगेडियर थे
उत्तर प्रदेश में अपराध की दुनिया का जिक्र हो और माफिया मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) का नाम उसमें ना आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में अपराध की दुनिया का जिक्र हो और माफिया मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) का नाम उसमें ना आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है. यूपी के पूर्वांचल में एक समय अपना दबदबा रखने वाले माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का गुरुवार को अस्पताल में निधन हो गया. बांदा जेल में बंद मुख्तार की मौत मुख्तार अंसारी का कार्डियक अरेस्ट से हुआ. माफिया डॉन को गुरुवार रात को बेहोशी की हालत में बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां से कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर आई. मुख्तार की मौत के साथ ही पूर्वांचल में अपराध का वो अध्याय भी समाप्त हो गया जिसे शुरु करने में उसका हाथ माना जाता रहा है.
