लेटेस्ट न्यूज़

जेल में बंद मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को लगा एक और झटका, तीन शस्त्र लाइसेंस कैंसिल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार माफिया मुख्तार आंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके परिवार पर लगातार शिकंजा कस रहा है. वहीं जेल में बंद मुख्तार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार माफिया मुख्तार आंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके परिवार पर लगातार शिकंजा कस रहा है. वहीं जेल में बंद मुख्तार अंसारी और उसके बड़े भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) की मुश्किलें कम होती नहीं दिखती. गाजीपुर सदर सीट से पूर्व सांसद और मुख्तार के भाई अफजाल पर भी यूपी पुलिस और प्रशासन लगातार कानूनी कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में गाजीपुर पुलिस ने जेल में बंद पूर्व सांसद पर गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए. यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई है.