UPTak Baithak Logo

UP Weather: कल यूपी में मानसून का सुपर अलर्ट! इटावा, जालौन समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather: यूपी में 4 सितंबर को मानसून फिर तेज होगा. मौसम विभाग ने इटावा, औरैया, जालौन समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जलभराव, वज्रपात और यातायात बाधित होने की आशंका के बीच सावधानी जरूरी है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर अपने प्रचंड रूप में लौटने के लिए तैयार है. अगर आप 4 सितंबर को घर से बाहर निकलने या किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए. भारतीय मौसम विभाग ने 4 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना जताई है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात में बाधा की आशंका जताई गई है.