वैष्णो देवी धाम के रूट पर लैंडस्लाइड से तबाह हो गया मुजफ्फनरगर के मिंटू कश्यप का परिवार! जवान बेटे की मौत
जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के रूट पर हुए लैंडस्लाइड में मुजफ्फरनगर के एक परिवार पर कहर बरपा. मिंटू कश्यप के बेटे की मौत, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल. डिटेल में जानिए इस घटना की दर्दनाक कहानी.
ADVERTISEMENT

Vaishno Devi landslide victim Kartik in middle.
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भारी बारिश के बाद माता वैष्णो देवी के रूट पर हुए लैंडस्लाइड ने भारी तबाही ला दी है. इस लैंडस्लाइड की चपेट में आकर अबतक 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. कई दर्जन लोग घायल हैं. पीड़ितों में यूपी के भी परिवारों के होने की बात सामने आई है. ऐसा ही एक परिवार मुजफ्फरनगर के मिंटू कश्यप का है. इस लैंडस्लाइड की चपेट में आकर मिंटू कश्यप के बेटे की मौत हो गई है. परिवार के दूसरे लोग भी घायल हुए हैं. जम्मू से मिंटू ने ज्यों ही ये खबर मुजफ्फरनगर में अपने घर दी, यहां मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.