Mehak-Pari Exclusive Interview: संभल की महक और परी अब कहां हैं? दोनों ने यूपी Tak को सुनाई अपनी पूरी कहानी
Sambhal Mehak Pari Exclusive Interview: संभल की वायरल रील्स स्टार महक और परी ने अपने गाली-गलौज वाले वीडियो के लिए माफी मांगी है. गिरफ्तारी और जमानत के बाद UP Tak को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अब वे समाज को संदेश देने वाले वीडियो बनाएंगी और इंस्टाग्राम चैनल बंद न करने की अपील की.
ADVERTISEMENT

Photo: Mehak & Pari
Sambhal Mehak Pari Exclusive Interview: संभल के शहबाजपुर कलां गांव की महक और परी को आज कौन नहीं जानता है. दोनों के गाली-गलौच वाले वीडियो देश भर में जमकर वायरल हुए. जब दोनों की शिकायत हुई तो पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट किया. हालांकि महक और परी को कोर्ट से बेल मिल गई है. दोनों अब अपने गांव स्थित घर पर हैं. ऐसे में यूपी Tak के रिपोर्टर अभिनव माथुर ने महक और परी के घर जाकर उनसे एक्सक्ल्यूसिव बातचीत की है. महक और परी अब अपनी पुरानी वीडियोज को लेकर माफी मांग रही हैं. उनका कहना है कि दोनों बहनें अब ऐसी वीडियोज बनाएंगी जिसमें कोई गाली-गलौच नहीं होगी और समाज को एक संदेश भी मिलेगा.
