UPTak Baithak Logo

Ballia Attack Case: बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ballia news: उत्तर प्रदेश के बलिया में दुकान जाते युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी बसंत सिंह को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
Google CTA

Ballia Crime News:उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में दोकटी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के प्रयास के मामले में एक मुख्य आरोपी को महज़ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है.